Posts
आदमपुर एयरबेस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के जवानों का मनोबल बढ़ाया ऑपरेशन सिंदूर को उनकी उपलब्धि बताया।
आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से मुलाकात कर भारत माता की जय के नारे
लगवाए आदमपुर (पंजाब), मंगलवार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब
के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से
मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने
राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भाषण दिया और 'भारत माता की जय' के जयघोष भी लगवाए।
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब
भारतीय सैनिक यह जयघोष करते हैं, तो दुश्मनों के होश उड़ जाते हैं। हमारी मिसाइलें
जब लक्ष्य पर पहुंचती हैं, तो उसमें भी भारत माता की जय की प्रतिध्वनि होती है।"
अपने संबोधन में उन्होंने भारत की सशक्त सेना की सराहना करते हुए कहा कि "हमारी
सेनाएं न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकियों को भी बेअसर कर देती हैं। जब ऐसा होता है,
तो आकाश से पाताल तक एक ही आवाज गूंजती है—भारत माता की जय।" प्रधानमंत्री ने
जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी ने करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से
चौड़ा कर दिया है। आपने इतिहास रच दिया है। जब वीरों के चरण धरती पर पड़ते हैं तो
वह भूमि धन्य हो जाती है। इसलिए आज सुबह-सुबह ही मैं आपके दर्शन करने आया हूं।"
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना, नौसेना, थल सेना और बीएसएफ के
सभी वीर जवानों को सलामी दी और उन्हें देश की शान बताया। शालू जायसवाल रिपोर्ट
INDIA 24 tv news