मुरादाबाद
युवा सेना द्वारा होटल प्रेम चुनरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा व बालासाहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और मां भवानी की वंदना की गई। सम्मेलन शिवसेना की विभिन्न इकाइयों को मजबूत करने तथा आम जनमानस तक पहुंच उसकी सेवा करने और उसकी आवाज उठाने के लिए किया गया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र अरोड़ा,विपिन भटनागर,कमल सिंह राव,मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे, राजीव राठौर,भारत अरोरा आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे, पदाधिकारीयों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे, छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति की स्थापना और जिला प्रमुख की सुरक्षा के लिए आंदोलन करने की बात भी कही।
शिवसेना जिला प्रमुख ने विभिन्न सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने और बालासाहेब की 80% समाज सेवा और 20% राजनीति की बात याद दिलाते हुए युवा शिव सैनिकों को घर-घर तक पहुंचकर सेवा करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण ठाकुर,आकाश, तिलक राज शर्मा, राजपाल,राहुल कुमार,मयंक कुमार,प्रदीप ठाकुर,पंकज पाल,अशोक सैनी,धर्मेंद्र कश्यप,बादाम सिंह,उमेश ठाकुर,दीपक,सुरेश सैनी, शिबू सैनी, साहिल वर्मा, नितेश राजपूत, हरि सिंह, सोनू, जितेंद्र पासी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट अजय सक्सेना
