Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
सरसावा: थाना सरसावा के ग्राम ढ़ीक्काकला कला में आगामी कावड़ यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी ग्राम वासियों से कावड़ यात्रा में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा सरसावा क्षेत्र के गांव ढीक्काकला में आने वाली कावड़ यात्रा को लेकर सरसावा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा सौहार्द बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्म के लोग सम्मिलित हुए और सभी ने पुरानी सभी बातें भूलकर आने वाले कावड़ यात्रा को हंसी खुशी और एक दूसरे के सहयोग से मिलकर करने की बात कही और सभी ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया कि हमारे गांव में आपको कावड़ यात्रा के दौरान कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी
और जो भी सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करेगा उन सभी के बारे में आपको तुरंत जानकारी दी जाएगी इस दौरान थाना अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का काम करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस दौरान अमरीश राणा ने भी सभी ग्राम वासियों को आपसे प्यार और सौहार्द बनाए रखने की अपील की बैठक में रणधीर सिंह,जगबीर सिंह विजेंद्र कुमार,गुरुचरण सिंह ग्राम प्रधान वीरभान,जल सिंह राणा, सोमपाल,मानसिंह राण, सत्येंद्र राणा, पूर्व प्रधान रिफाकत,शाहिद राणा,ग़ालिब,आदिल,शौकत राणा, सलमान राणा फरमान राणा शब्बीर राणा,दिलशाद राणा,शमशाद राणा रजनीश राणा,जगत सिंह,राणा वाजिद राणा,सड़क राणा,मकसूद राणा आदि उपस्थित रहे!