Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
हिन्दू मॉडल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाया और समाज को यह संदेश दिया कि मनुष्य के जीवन के लिए पेड़ पौधे बहुत ही अमूल्य हैं। वृक्ष हमारे प्राण दाता हैं।
इसलिए इनकी देखरेख बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नन्हे सिंह ने की और कहा कि छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक है। हमें इनसे सीख लेनी चाहिए। विद्यालय के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम संयोजक एवं मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रकृति को बचाए रखने के लिए, पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में मनुष्य घर में पंखे,
कूलर लगा रहा है। कूलर में रोज सुबह शाम पानी डालता है, लेकिन पेड़ पौधों को पानी देना बहुत मुश्किल काम समझता है। जिसका नतीजा यह है कि पेड़ पौधों की संख्या कम होती जा रही है और इलेक्ट्रिक उपकरण की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर हमारे प्रकृति पर, हमारे पर्यावरण पर हो रहा है । इसका एकमात्र उपाय यही है कि हम जितनी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करेंगे,
हमारी प्रकृति उतनी सुंदर होगी और पर्यावरण में संतुलन बना रहेगा। छात्र-छात्राओं ने कनेर, शहतूत, गुड़हल, नीम, तुलसी आदि के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कुशाग्र राज, सरिता सिंह, कनक वर्मा, मानव, मयंक, अभिनव यादव, प्रशांत चौहान, शिवम सैनी, समीर, नेहा, रिया, खुशी, कली पाल, रोशनी, मोनिका, आशु, उज्ज्वल, रोहित ढल, मोहम्मद हसन आदि उपस्थित रहे।
मुरादाबाद से अजय सक्सेना की रिपोर्ट