Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
अंबाला रोड स्थित होटल राज महल में यूपी जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया व बैरंग समाज समाचार पत्र की ओर से ईद मिलन व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया....
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामंडेश्वर कमल किशोर महाराज, संत ओम योगी महाराज, संत चंद्रशेखर महाराज, देहरादून से देवभूमि पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य मंचासिन मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक अशोक शर्मा द्वारा मंचासिन मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देहरादून से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार बीडी शर्मा, सूर्य कांत भट्ट, राजकुमार छाबड़ा,करनाल से पहुंचे विकास कुमार, सुमन देवी, सहित जिले भर के पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने पत्रकार एकता एवं पत्रकारिता की मजबूती के लिए सबने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में जीएस बब्बर, आमिर खान, सुरेन्द्र रावत, आजाद सैनी, रीना सैनी रहे।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन भगवत मेहरा एवं वरिष्ठ पत्रकार जीएम गांधी ने किया।