Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
रुद्रपुर। आज भगवान महावीर स्वामी जी के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर जैन मंदिर, रुद्रपुर में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य लोग, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह एवं करुणा—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईपीएस देवेंद्र पींचा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जय भगवान जैन ने की एवं जैन समाज के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन अमित जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुष्कर राज जैन, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार जैन, जे.के. जैन, रामनिवास जैन, आलोक जैन, राजेश जैन, श्याम सुंदर जैन, विपिन जैन, अजीत जैन, डॉ. नूतन जैन, विनीत जैन, सतीश जैन, नितिन अग्रवाल एवं रवि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और मातृ शक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज द्वारा भाजपा नेता एवं एडवोकेट प्रमोद मित्तल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहर में भव्य रथ यात्रा भी निकाली गई, जिसमें आकर्षक एवं सुंदर झांकियों का अलौकिक दर्शन हुआ। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
इस दौरान अपने संबोधन में प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रकाश स्तंभ के समान है, जो हमें सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि “जियो और जीने दो” का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है, जिसे अपनाकर हम एक शांतिपूर्ण एवं समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।