We are also on YouTube Subscribe Now!

Mussoorie Harela 2026: महिला कांग्रेस ने लगाए 60–70 पौधे, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

हरेला पर्व के अवसर पर मसूरी महिला कांग्रेस ने 60–70 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने वृक्षों के संरक्षण

 मसूरी | रिपोर्ट: संजीव सैनी


उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी महिला कांग्रेस की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के करीब 60 से 70 पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण देना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियान लगातार चलाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जसबीर कौर, सुदेश सैनी, विजयलक्ष्मी आर्या, तहमीना खान, पिंकी, सुमन, सुनीता, गार्गी, मंजू, सुधा भंडारी, सुनीता सेमवाल, संगीता भंडारी, ममता, गीता, निशा सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में जसबीर कौर एवं सुदेश सैनी भी उपस्थित रहीं।


INDIA 24 TV NEWS 

Tags:

Mussoorie News, Harela Festival, Harela 2026, Mahila Congress Mussoorie, Tree Plantation, Uttarakhand News, Environment News, Jasbir Kaur, Mussoorie Tree Plantation, Harela Festival Uttarakhand

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.