हल्दौर (बिजनौर): नूरपुर रोड स्थित धारीवाल होटल एंड रेस्टोरेंट में RCM का एक भव्य सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन RCM के रॉयल्टी अचीवर परविंदर चौधरी एवं अरविंद ढाका द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोहर लाल एवं अरविंद ढाका ने किया।
सेमिनार के दौरान RCM में विभिन्न लेवल प्राप्त करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने टीमवर्क, नेतृत्व और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में राजीव चौहान (हरिद्वार), मिथुन चौहान (चंडीगढ़), कुसुम रानी (गजरौला) सहित कई वरिष्ठ लीडर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर मेहरा (दिल्ली) रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लीडर दिनेश कुमार को भी शुभकामनाएं दी गईं।
सेमिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्रेरित करना, उपलब्धियों का सम्मान करना और संगठन के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
रिपोर्ट: राहुल शर्मा
Tags:
RCM, Haldaur News, Bijnor News, RCM Seminar, Pushkar Mehra, Rajeev Chauhan, Arvind Dhaka, Parvinder Chaudhary, Business Seminar, Uttar Pradesh News