We are also on YouTube Subscribe Now!
Posts

सहारनपुर के बाबूपुरा में नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण, MLC किरणपाल कश्यप ने किया उद्घाटन

सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबूपुरा में MLC किरणपाल कश्यप ने नवनिर्मित बारात घर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सपा

सहारनपुर। थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबूपुरा में नवनिर्मित बारात घर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान एमएलसी एवं पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सहारनपुर बाबूपुरा बारात घर उद्घाटन, MLC किरणपाल कश्यप फीता काटते हुए, ग्रामीणों की मौजूदगी में लोकार्पण समारोह।

गांव पहुंचने पर कार्यक्रम के संयोजक एवं वर्तमान ग्राम प्रधान चौधरी बिलाल प्रधान, राफा चौधरी और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं माल्यार्पण के साथ अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एमएलसी किरणपाल कश्यप अपने समर्थकों के साथ नवनिर्मित बारात घर पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया।

बारात घर के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस भवन के निर्माण से गांव में सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए एमएलसी किरणपाल कश्यप का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों से पार्टी के समर्थन की अपील भी की। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर रणधोर प्रधान, चौधरी करम सिंह, चौधरी अमरीश कुमार, चौधरी अल्ताफ, अकबर राव, वकील ठेकेदार, चौधरी इकराम, चौधरी शब्बीर, वासिल राव, लियाकत चौधरी, चौधरी इदरीश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रूद्रसेन ने की, जबकि सफल संचालन चौधरी बिलाल प्रधान ने किया।

रिपोर्ट: भगवत मेहरा

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:

Saharanpur News,Babupura Baraat Ghar,Kiranpal Kashyap MLC,Nanouta News,SP News Saharanpur,Babupura Village News,Saharanpur Politics,Baraat Ghar Inauguration


Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.