सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी साजिद अली और जिलाध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी सहारनपुर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों और छात्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की है। दूसरी मांग में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की बात कही गई। वहीं तीसरी मांग में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने और कथित 152 पेपर लीक मामलों में अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस वापस करने की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन (हिन्द) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन किसानों के साथ मिलकर विशाल आंदोलन करेगा।