We are also on YouTube Subscribe Now!

हर घर तिरंगा अभियान: छुटमलपुर स्कूल में बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का उत्साह

छुटमलपुर प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह से मनाया गया। बच्चों ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए रिपोर्ट सोमपाल कश्यप

सहारनपुर/बेहट। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2, ब्लॉक मुजफ्फराबाद, जिला सहारनपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर और चेहरे पर तिरंगा पेंट कर देशभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की।

सहारनपुर छुटमलपुर प्राथमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान तिरंगा हाथ में लिए बच्चे

विद्यालय की शिक्षिका अंजली आर्य ने बताया कि भारतीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के अंदर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों के देशभक्ति नारों से विद्यालय का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

शिक्षिका अंजली आर्य ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके अंदर बचपन से ही देशप्रेम की भावना विकसित करना एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पूरे समय देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर मोहम्मद नसीम, सहायक अध्यापक कमलेश राणा, शिक्षा मित्र अनीता, रेखा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

स्थान: प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर-2, ब्लॉक मुजफ्फराबाद, जिला सहारनपुर
रिपोर्ट: सोमपाल कश्यप/बेहट

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:
हर घर तिरंगा कार्यक्रम, छुटमलपुर समाचार, सहारनपुर न्यूज, मुजफ्फराबाद न्यूज, हर घर तिरंगा 2026, छुटमलपुर स्कूल न्यूज, तिरंगा कार्यक्रम सहारनपुर, स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रम, Saharanpur News, Har Ghar Tiranga

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.