सरसावा (सहारनपुर)। सामाजिक वानिकी प्रभाग, नकुड़ रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगे को सलामी और ध्वजारोहण के साथ हुई।
क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार, वन दरोगा देशराज सिंह, वन दरोगा महेंद्र पाल सिंह, वन रक्षक अतुल कुमार सहित नकुड़ रेंज के स्टाफ ने तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान कार्यालय परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम के समापन पर नकुड़ रेंज के स्टाफ के बीच मिठाई वितरित की गई। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नकुड़ रेंज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
रिपोर्ट: भगवत मेहरा