We are also on YouTube Subscribe Now!

Kanwar Yatra 2026: सरसावा में शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंजा इलाका

सहारनपुर के सरसावा-अंबाला रोड पर कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रिपोर्ट: शिवानी

सरसावा (सहारनपुर)। सावन माह के पावन अवसर पर सरसावा में कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सरसावा-अंबाला रोड पर कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

सरसावा अंबाला रोड पर कांवड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत, Kanwar Yatra 2026 Saharanpur

कार्यक्रम के दौरान नागरिक मौलिक अधिकार मंच के अध्यक्ष एवं डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस सरसावा सरदार अवतार सिंह, SPO थाना सरसावा दिनेश गुप्ता, भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष रमेश सुखीजा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर मास्टर शमशेर सिंह, रामपाल गुप्ता, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अक्षय कुमार, नरेश चंद जैन, रविंद्र कुमार, संदीप कंबोज, राजकुमार कंबोज, देवेंद्र पुंडीर, अशोक धीमान और कृष्ण लाल गुम्बर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुष्प वर्षा के दौरान कांवड़ियों के प्रति श्रद्धा और सेवा का भाव देखने को मिला। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से सरसावा-अंबाला रोड का माहौल भक्तिमय हो गया।

स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत और सेवा में सहभागिता की। सरसावा, सहारनपुर में कांवड़ियों के स्वागत का यह कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता नजर आया।

रिपोर्ट: शिवानी

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:

सरसावा कांवड़ यात्रा, सरसावा कांवड़ियों का स्वागत, सहारनपुर कांवड़ यात्रा, Kanwar Yatra 2026, Sarsawa Kanwar Yatra, Kanwariya Welcome Sarsawa, Saharanpur News, कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.