We are also on YouTube Subscribe Now!

मुरादाबाद में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन, सैकड़ों चित्रांश बंधुओं ने लिया भाग

मुरादाबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजीकृत) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट (पार्षद एवं निवर्तमान उपसभापति, नगर निगम) के नेतृत्व में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ चित्रांश डॉ. एपी शमशेरी, संतोष सक्सेना, नगर विधायक रितेश कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विपिन जौहरी एवं जिला अध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ अपनी सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के लिए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।


शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की।

रिपोर्ट: राज सक्सेना

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:
मुरादाबाद चित्रगुप्त शोभायात्रा, भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, डॉ गौरव श्रीवास्तव, कायस्थ समाज समाचार।

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.