सहारनपुर। महानगर के नुमाइश कैम्प क्षेत्र में कूड़ासुर को हटाने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी आमरण अनशन रविवार को नगर विधायक राजीव गुम्बर के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह तीन दिनों से भूखे-प्यासे आमरण अनशन पर बैठे थे। रविवार को नगर विधायक राजीव गुम्बर अनशन स्थल नुमाइश कैम्प पहुंचे और विजयकान्त चौहान से मुलाकात कर उन्हें जल्द ही कूड़ासुर हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने उन्हें जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया।
नुमाइश कैम्प क्षेत्र में कूड़ासुर को हटाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कूड़े की समस्या से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया था।
आंदोलन के तीसरे दिन भी विजयकान्त चौहान अपनी मांग पर अड़े रहे। उनके समर्थन में क्षेत्र के लोगों और विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन में भागीदारी की और कूड़ासुर को हटाने की मांग उठाई।
आमरण अनशन के दौरान विजयकान्त चौहान के समर्थन में क्षेत्र की जनता और हिन्दू संगठनों के लोगों ने महापौर का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कूड़ासुर की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द से जल्द नुमाइश कैम्प से हटाने की मांग की।
रविवार को नगर विधायक राजीव गुम्बर नुमाइश कैम्प स्थित अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे विजयकान्त चौहान से बातचीत की और कूड़ासुर की समस्या के समाधान को लेकर आश्वासन दिया।
विधायक राजीव गुम्बर ने बताया कि शहर से बाहर कूड़ा डंप करने की व्यवस्था पर काम चल रहा है। जल्द ही शहर के बाहर कूड़ा डंप करने की व्यवस्था तैयार होने के बाद नुमाइश कैम्प स्थित कूड़ासुर को वहां से हटवा दिया जाएगा।
विधायक के आश्वासन के बाद उन्होंने विजयकान्त चौहान को जूस पिलाया, जिसके बाद तीन दिनों से जारी उनका आमरण अनशन समाप्त हो गया।
आमरण अनशन समाप्त होने के बाद विजयकान्त चौहान ने कहा कि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने उन्हें आश्वासन देकर विश्वास दिलाया है कि शहर से बाहर कूड़ा डंप करने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही शहर के बाहर कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था बनने पर नुमाइश कैम्प स्थित कूड़ासुर को यहां से हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधायक राजीव गुम्बर के आश्वासन पर आज आमरण अनशन समाप्त किया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आंदोलन खत्म हो गया है। जब तक नुमाइश कैम्प से कूड़ासुर नहीं हटाया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विजयकान्त चौहान ने आगे कहा कि आंदोलन के तहत क्षेत्र की जनता को जागरूक किया जाएगा। यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो नगर निगम और महापौर का घेराव किया जाएगा। कूड़ासुर को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान अशोक राजपूत (पूर्व पार्षद दल नेता, नगर निगम भाजपा), विक्की, मयंक गेरा, विजय चावला, रजत चौधरी, विवेक प्रताप सिंह, प्रदीप डोडा, समाजसेवी बिट्टू वर्मा, राम राजपूत, कार्तिक चौहान (पूर्व पार्षद), श्रीमती आशा पार्ले, सुशील चौधरी, श्रीमती निशा जैन, श्रीमती ममता चानना, चन्दन चौहान, संचित अरोरा, सन्नी तनेजा, रवि कोचर, राजेश कुमार, रघु, सुरेन्द्र राणा, सागर, वरुण प्रताप सिंह और सतीश तनेजा सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: भगवत मेहरा
Saharanpur News, Vijaykant Chauhan, Rajiv Gumber, Numish Camp News, Saharanpur Kudasur News, Saharanpur Latest News, नगर विधायक राजीव गुम्बर, विजयकान्त चौहान आमरण अनशन, नुमाइश कैम्प कूड़ासुर