Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
➡ बिहारीगढ़ (सहारनपुर) खबर
दून कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने जमकर मचाया धमाल, कार्यक्रम के मेधावी छात्र हुए सम्मानित
पार्टी के कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रवीण चौधरी तथा अन्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
शिक्षा से ही जीवन के अंधकार एवं समाज की बुराइयों को दूर किया जा सकता है: चेयरमैन प्रवीण चौधरी
बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज में बी फार्मा के छात्रों के द्वारा फेयरवेल पार्टी के कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, डॉ देवी लाल चौधरी तथा प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद इसरार त्यागी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
बी फार्मा के सीनियर छात्रों को जूनियर छात्रों द्वारा दी गई विदाई में छात्रों ने नृत्य कला करते हुए जमकर धमाल मचाया।
इसी बीच चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने बी फार्मा के सीनियर छात्रों को जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर ही समाज तथा जीवन के अंधकार को दूर किया जा सकता है इसलिए छात्र अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन की सफलता हासिल कर सकते हैं।
क्योंकि लक्ष्य के सामने सभी चुनौतियों स्वत: ही दूर हो जाती है आज देश में कमी है तो सिर्फ काबिलियत की।
अपनी होनहार योग्यता के बल पर ही आपको देश सेवा एवं देश निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का अवसर मिल सकता है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद इसरार त्यागी ने सभी अतिथियों एवं सीनियर छात्रों का स्वागत करते हुए कहां कि जीवन में विपरीत समय आने पर निराश नहीं होना चाहिए।
क्योंकि यह क्षण आपको आने वाले समय में ऊंचे मुकाम पर भी पहुंचने का मौका देगा। इस दौरान बी फार्मा तथा कार्यक्रम के मेधावी छात्रों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अरविंद शर्मा, डॉक्टर जहीर खान, डॉक्टर मीणा, संजीव कश्यप, बिंदु वर्मा, सिमरन कौर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट सोनिया सिंह