We are also on YouTube Subscribe Now!

Senior Citizen Day: सहारनपुर में जुटे हजारों वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

सहारनपुर के चमन पैलेस में वरिष्ठ नागरिकों का महासम्मेलन और 17वां स्थापना दिवस मनाया गया। कई वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर संस्था का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहारनपुर के चमन पैलेस, बेरी बाग में किया गया, जहां दिल्ली, नोएडा, देहरादून, हरियाणा और सहारनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने एकजुट होकर वरिष्ठता का उत्सव मनाया। इस दौरान समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

सहारनपुर में वरिष्ठ नागरिक महासम्मेलन और 17वें स्थापना दिवस का आयोजन, Senior Citizens सम्मान समारोह

संस्था के वार्षिक वयोश्री सम्मान से डॉ. एस.के. उपाध्याय को सम्मानित किया गया। वहीं संस्था के वरिष्ठतम सदस्यों में शामिल वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार वी.वी. गौतम को समाज में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वयो वरिष्ठ सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाओं के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती विमला वाई को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा हरियाणा से विनोद सेठी, दिल्ली से डॉ. नमन बंसल तथा देहरादून की विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री जसवंत सिंह सैनी, नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, अपर नगर आयुक्त और पद्मश्री भारत भूषण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

17 साल की यात्रा को फिल्म के जरिए दिखाया

संस्था के 17 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उसकी अब तक की यात्रा को एक विशेष फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रकाशित पत्रिका 'पथ प्रदर्शक' के चतुर्थ अंक का विमोचन भी किया गया।

सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने अखंड भारत विषय पर विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया।

संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति अध्यक्षों यशपाल मलिक, विजय अरोड़ा, आर.के. जैन, सी.पी. छाबड़ा और आर.पी. शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रीय समितियों को उनके कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को पहचान और सम्मान दिलाना है, जिन्हें समाज कई बार पीछे छोड़ देता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव समाज के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था की मुहिम देशभर के वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

संस्था के अध्यक्ष अजय अत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम के प्रायोजकों और सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संदीप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण अलाबादी, राकेश कुमार शर्मा, अरुण सूरी, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा, अतुल चुघ, आर.पी. शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: भगवत मेहरा

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:
सहारनपुर खबर, Saharanpur News, वरिष्ठ नागरिक, Senior Citizen Day, Senior Citizens, वरिष्ठ नागरिक महासम्मेलन, अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, 17वां स्थापना दिवस, Senior Citizen Welfare Society

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.