Site is Under Maintenance
Please come back again in...
00
Days
00
Hours
00
Minutes
00
Seconds
अफजलगढ़ नगर के मोहल्ला बेगम सराय में स्थित मेम्बर कलवा कुरैशी के आवास पर उजाला हॉस्पिटल काशीपुर के संयुक्त तत्वाधान मे एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी व मेम्बर कलवा कुरैशी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जिसमें हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सा द्वारा लगभग 200 मरीज का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। मंगलवार को नगर के मोहल्ला बेगम सराय में स्थित मेम्बर कलवा कुरैशी के आवास पर उजाला हॉस्पिटल काशीपुर के संयुक्त तत्वाधान मे एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का चेयरपर्सन पति जावेद विकार,
पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी व मेम्बर कलवा कुरैशी द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ त्वचा रोग विशेषज्ञ सामान्य फिजिशियन स्त्री रोग विशेषज्ञ दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा लगभग 200 मरीजों को परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में मोहल्ले वासियों तथा नगरवासियों ने अपना परीक्षण कराया तथा दवाइयां प्राप्त की। इस मौके पर मेम्बर कलवा कुरैशी के आलावा पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी,भाजपा नेता वसीम अंसारी,प्रधान पति रईस एडवोकेट ,मेम्बर दिलशाद ठेकेदार,डॉ अमित,डॉक्टर सौरभ शर्मा,डॉ राघव कुमार,मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद रमीज,साहिल रजा, संजीव शर्मा,राजकुमार, इरफान कुरेशी,इदरीश कुरैशी, सलीम कुरैशी,जरीफ कप्तान,फईम कुरैशी तथा शहजाद कुरैशी आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट बृजेश कश्यप