श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर के स्थापना दिवस के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार एवं श्री गोगा जाहरवीर महाडी धार्मिक व सामाजिक ट्रस्ट द्वारा सामूहिक राम भजन संध्या का आयोजन पिपलेश्वर महादेव मंदिर डिस्पेंसरी रोड पर किया गया जिसमें राम जी के भजनों पर आए हुए सभी श्रद्धालुओं द्वारा झूमते हुए आनंद उठाया गया उसके पश्चात फल वितरण का कार्यक्रम मंदिर के
बाहर किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्षा सुदेश सैनी व राष्ट्रीय हिन्दू योद्धा परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनू दीदान ने कहा की आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्व पूर्ण दिवस है जो श्री राम जन्म भूमि मंदिर अयोध्या की स्थापना हुई थी ओर आज के कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने मे सभी महिलाओं का धन्यवाद किया ओर इस मौके पर गोगा जाहरवीर महाड़ी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुदेश सैनी जी, संजीव सैनी, राष्ट्रीय संस्थापक,राष्ट्रीय हिंदू योद्धा परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीनू दीदान, राजवीर शर्मा,सुनीता बिष्ट,स्वाति उनियाल, प्रेरणा अरोड़ा,सोनी पंचवाल,सरिता गिरी,सोनम,पूनम शर्मा संगीता अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
देहरादून से संजीव सैनी की रिपोर्ट
