सहारनपुर खबर:
खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद सहारनपुर में कंपनी बाग़ के राजकीय उद्यान परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी. एम. एफ. एम .ई) के अंतर्गत कॉमन इनक्यूबेशन केंद्र का भव्य उद्घाटन लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी 2026 दिन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!
जनपद सहारनपुर सहित प्रदेश के साथ कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जनपद कौशांबी स्थित कॉमन इनक्यूबेशन केंद्र से किया गया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम द्वारा फीता काटकर भौतिक रूप से उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान सहारनपुर मंडल सहारनपुर पूजा सहित निदेशालय खाद्य प्रसंस्करण लखनऊ की वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ टीम डॉक्टर हरीश कुमार निदेशक और फ्रैक रजनीश बहादुर सिंह सौरभ जिला उद्यान अधिकारी सहारनपुर गोपाल सिंह प्रधानाचार्य खाद्य प्रसंस्करण विज्ञान एवं प्रशिक्षण केंद्र आगरा लोकेश सिंह खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी आगरा बलवीर सिंह उपायुक्त एन आर एल एम एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओ0 एंड 0एम0 एजेंसी कृष्ण मेसर्स एग्री फार्म बड़ी प्रोड्यूसर कo लि मुजफ्फरनगर के राकेश पवार जनप्रतिनिधि सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्यमी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एफपीओ प्रतिनिधि एवं कृषक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्र जवलन के साथ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्योग उन्नयन योजना एवं कॉमन इनक्यूबेशन केंद्र की कार्य प्रणाली उद्देश्यों एवं लबों को आधुनिक प्रसंस्करण मशीनरी गुणवत्ता प्रशिक्षण पैकेजिंग ब्रांडिंग प्रशिक्षण एवं विपणन से संबंधित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी!
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को श्रृद्धांध करने का तथा किसानों महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण योजना है उन्होंने कहा कि आम और क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर उत्पादित कृषि उपज का मूल्य सर्वेदन होगा जिससे किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी उन्होंने यह भी बताया कि पीएमएफएम योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों रु रेट 3.0 करोड़ तक का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत प्रदेश में उद्योग स्थापना एवं रोजगार सृजन हेतु रु10.0 करोड़ तक का अनुदान प्रदान किए जाने का प्रावधान है यह नीति प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मिल का पत्थर सिद्ध होगी
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा केंद्र में स्थापित प्रसंस्करण इकाइयों का अवलोकन किया गया तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों की सहायता की गई माननीय अतिथियों ने महिलाओं एवं सूक्ष्म उद्यमियों से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं से जुड़ने के लिए
प्रेरित किया
कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ इस अवसर पर उपस्थित जन समूह ने केंद्र की स्थापना को जनपद सहारनपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और इससे आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया पी.एम.एफ. ई. योजना अंतर्गत 35% के अनुदान से लाभान्वित उद्यमियों जिनमें मुख्य रूप से मैसर्स घाड प्रा०लि० ग्राम जैतपुर कला विकासखंड मुजफ्फराबाद द्वारा तेल की व शक्कर मै० के०डी०
इंटरप्राइजेज ग्राम उमाही कला विकासखंड रामपुर मनिहारान द्वारा मसाले मै० चौहान गृह उद्योग गणपति विहार कॉलोनी सहारनपुर द्वारा आचार्य मुरब्बा महादेव इंटरप्राइजेज उत्तम राइस मिल बेहट रोड सहारनपुर द्वारा सरसों का तेल मैसर्स अद्विक बेकर्स रणजीत नगर सहारनपुर द्वारा बिस्कुट बेकरी व अन्य के द्वारा अपने-अपने उत्पादों के स्टोर लगाए गए हैं इस मौके पर नगर विधायक के द्वारा स्टालों की नकद मूल्य खरीदारी कर उनका उत्साह वर्धन भी किया गया है।
सहारनपुर से भगवत मेहरा की रिपोर्ट