बिजनौर। अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सिलाई सेंटर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीएस नागरिक जनकल्याण सोशल वेलफेयर सोसाइटी, मुरादाबाद के सौजन्य से आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता कृष्णा देवी ने की।
![]() |
कार्यक्रम के दौरान सिलाई कार्य में कुशल महिलाओं को प्रमाणपत्र के साथ सिलाई मशीनें वितरित की गईं। सिलाई मशीनें मिलने के बाद लाभार्थी महिलाओं में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
सोसायटी की ओर से लाभार्थी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हुनर के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सिलाई मशीन मिलने से महिलाओं को घर से ही काम शुरू करने और अपनी आय का साधन विकसित करने का अवसर मिल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रीति कुमारी, निशा रानी, माहिका, काजल रानी, ऋतु शर्मा, दिव्यांशी, भावना शर्मा, मोनिका, आकांक्षा, प्रिया रानी, रिया, राधिका, रेनू, सोनम, भारती, नीलम और शिवानी सहित अन्य लाभार्थी महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
समारोह में सोसायटी के प्रबंधक विपिन शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक राहुल शर्मा और सेंटर संचालिका मीनू शर्मा मौजूद रहीं।
वहीं मुख्य अतिथि इंजी. शहजाद हुसैन सिद्दीकी और विशिष्ट अतिथि मास्टर शराफत हुसैन सिद्दीकी सहित क़ादिर, नवील अहमद, नावेद, रिहान खान आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र और मशीनें उपलब्ध कराए जाने से उनके बीच आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने महिलाओं के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट: रामकुमार सैनी
बिजनौर, अफजलगढ़, आलमपुर गांवड़ी, सिलाई सेंटर, सिलाई मशीन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक संस्था, महिला रोजगार, Bijnor News, Afzalgarh News