We are also on YouTube Subscribe Now!

विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल: पथिक जनशक्ति पार्टी ने सहारनपुर की तीन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पथिक जनशक्ति पार्टी ने सहारनपुर की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। सहारनपुर नगर से सुशील कुमार गुप्ता,

देवबंद में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई घोषणा, सहारनपुर नगर, देवबंद और रामपुर मनिहारान से उतारे प्रत्याशी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। इसी क्रम में पथिक जनशक्ति पार्टी ने भी विधानसभा मिशन-2027 का बिगुल फूंकते हुए सहारनपुर जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

देवबंद क्षेत्र के मिरकपुर (नशा निषेध) गांव स्थित सिद्धपीठ गुरु बाबा फकीरा दास की स्थली पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यज्ञ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान पथिक जनशक्ति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान किया।

पार्टी की ओर से सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से सुशील कुमार गुप्ता, देवबंद विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह गुर्जर और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से अनमोल को उम्मीदवार घोषित किया गया। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और चुनावी तैयारियों के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, जबकि शेष चार विधानसभा सीटों पर भी जल्द ही पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

पार्टी के इस ऐलान के बाद सहारनपुर जनपद की राजनीतिक गतिविधियों में नई हलचल देखने को मिल सकती है। अब आगामी समय में पार्टी की ओर से अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा और चुनावी तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

रिपोर्ट: भगवत मेहरा

INDIA 24 TV NEWS 

Tags:
पथिक जनशक्ति पार्टी, विधानसभा चुनाव 2027, सहारनपुर विधानसभा चुनाव, देवबंद विधानसभा, रामपुर मनिहारान, सुशील कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह गुर्जर, अनमोल, सहारनपुर राजनीतिक समाचार

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.