हरिद्वार, उत्तराखंड। सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार में संगठनात्मक विस्तार के तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम चित्रा टॉकीज गली स्थित होटल चित्रा रेजिडेंशियल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान राजेंद्र राजू दादू को वरिष्ठ महामंत्री, जबकि संजीव सक्सेना, प्रवीण कश्यप और सागर को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अमर केवट को मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान की रक्षा के लिए पहले की तरह लगातार संघर्ष करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता की आड़ में संगठन और समाज को बदनाम करने वाली प्रवृत्तियों का क्लब हमेशा विरोध करता रहा है और आगे भी ऐसी प्रवृत्तियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ सिटी प्रेस क्लब हरिद्वार ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, पत्रकारों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
ब्यूरो रिपोर्ट: संवाददाता दीपक गुप्ता
स्थान: हरिद्वार, उत्तराखंड