We are also on YouTube Subscribe Now!

Sarsawa News: 52 वर्षीय अकाउंटेंट ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सरसावा सहारनपुर में 52 वर्षीय अकाउंटेंट देवदत्त शर्मा की मौत का मामला सामने आया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना से जुड़ी

Saharanpur News: सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान देवदत्त शर्मा (52) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बालाजी कॉलेज में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। घटना रेलवे रोड स्थित सरकारी कॉलोनी के पास की बताई जा रही है।

Sarsawa Saharanpur News: 52 वर्षीय अकाउंटेंट की मौत के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद परिजन देवदत्त शर्मा को आनन-फानन में उपचार के लिए पिलखनी स्थित पीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

सीओ नकुड़ ने भी लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलने पर नकुड़ सीओ पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल सरसावा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: भगवत मेहरा


INDIA 24 TV NEWS 


Tags:
Sarsawa News, Saharanpur News, Devdutt Sharma News, Sarsawa Suicide Case, Saharanpur Crime News, सरसावा समाचार, सरसावा आत्महत्या मामला, सहारनपुर लेटेस्ट न्यूज़, Sarsawa Latest News


Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.