देवबंद। भूकंप जैसी अचानक आने वाली आपदा से निपटने और लोगों को राहत एवं बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 18 सितंबर 2026 को देवबंद के H.A.V. इंटर कॉलेज में भूकंप की Mock Drill आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए। SDM विजय प्रताप ने छात्रों को भूकंप के दौरान और उसके बाद अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
👇👇👇👇👇 Click Here 👇👇👇👇👇
रेस्क्यू टीम ने विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने और अफवाह या घबराहट से बचने की जरूरत पर जोर दिया।
देवबंद के H.A.V. इंटर कॉलेज में आयोजित इस Earthquake Mock Drill का उद्देश्य छात्रों और संबंधित टीमों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना रहा। ऐसे पूर्वाभ्यास से वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिल सकती है।
रिपोर्ट: अंकित जैन