We are also on YouTube Subscribe Now!

बुधवा शहीद कैंप कार्यालय में विधायक रवि बहादुर ने सुनीं बिजली संबंधी समस्याएं, जेई को जल्द समाधान के निर्देश

बुधवा शहीद कैंप कार्यालय में विधायक रवि बहादुर ने बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं। जेई को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

बुधवा। क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक रवि बहादुर ने बुधवा शहीद कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) को कैंप कार्यालय में बुलाकर क्षेत्रवासियों की बिजली संबंधी परेशानियों से अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक रवि बहादुर ने बिजली विभाग के अधिकारी से कहा कि आम जनता को बिजली से संबंधित समस्याओं के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

इस दौरान जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शारिक अली, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सैनी, प्रदेश सचिव संजय सैनी, प्रदेश सचिव आदेश कटारिया, कृतिक बिरला, युवा कांग्रेस से मसर्रत अली, विधानसभा अध्यक्ष सचिन सैनी, शुभम चौहान और प्रधान कमलजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: वसीम

INDIA 24 TV NEWS

Tags: 
विधायक रवि बहादुर, Ravi Bahadur MLA, बुधवा समाचार, बुधवा शहीद कैंप कार्यालय, बिजली समस्या, बिजली विभाग जेई, बिजली शिकायत समाधान, उत्तराखंड न्यूज, हरिद्वार न्यूज, India 24 TV News

Post a Comment

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.