देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 प्रतियोगिता के तहत सोमवार को ‘फ्रेश फेस’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काइट्स लाउंज, दून स्क्वायर मॉल, देहरादून में आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ अपनी प्रस्तुति दी।
‘फ्रेश फेस’ कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने बताया कि वे अपने चेहरे को स्वाभाविक रूप से ताज़गीपूर्ण, स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने के लिए किस तरह की दिनचर्या अपनाती हैं।
प्रतिभागियों ने संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने, नियमित व्यायाम, योग, त्वचा की उचित देखभाल, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली को अपनी सुंदरता और ताजगी का आधार बताया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार आत्मविश्वास के साथ निर्णायक मंडल के सामने रखे। उन्होंने यह भी बताया कि वास्तविक सुंदरता केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास भी खूबसूरती का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत अलग-अलग title rounds आयोजित किए जाएंगे। इन चरणों में प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक दृष्टिकोण का अलग-अलग आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
सभी चरण पूरे होने के बाद अगस्त 2026 में भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी।
‘फ्रेश फेस’ सब-कॉन्टेस्ट के निर्णायक मंडल में दीपिका लखेड़ा, अंकिता ढोंडियाल, राधिका शर्मा, हितेश अग्रवाल और धनराज शामिल रहे।
मिस उत्तराखंड 2026 प्रतियोगिता के आगामी चरणों को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।